BCCI ने जारी की 714 प्लेयर्स की लिस्ट, लिस्ट में युवराज भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी
मुंबई। बीसीसीआई ने आईपीएल-9 के लिए सभी फ्रैंचाइजी टीमों के लिए 714 प्लेयर्स के नामों की लिस्ट नीलामी के लिए जारी कर दी है। एक साइट के अनुसार, 300 प्लेयर्स को 25 जनवरी को शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। 6 फरवरी को बेंगलुरु में बोली होगी।
लिस्ट में नजर डाली जाए तो युवराज सिंह, शेन वॉटसन और केविन पीटरसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। धोनी और विराट सहित 146 प्लेयर्स नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम में रखा हुआ है। 146 में 25 भारतीय प्लेयर्स हैं।
युवराज सिंह फिलहाल टी-20 टीम में शामिल हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त परफॉर्मेंस रहा है। लिस्ट में सबसे बड़े इंडियन प्लेयर वही दिखाई देते हैं। लिस्ट में युवी के अलावा भारत का कोई बड़ा खिलाड़ी शामिल नहीं है।
ये प्लेयर्स चौंकाएंगे इस बार
बंगालादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान इस लिस्ट में चौंकाने वाला नाम हैं। 6 खिलाड़ी ओमान के भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ओमान ने अभी हाल में ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। कनाडा, आयरलैंड और नीदरलैंड के खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।